
राम मई रजऊ में सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता।स्रोत-भाजपा
बदायूं। सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने गांव मई रजऊ में 60 लाख की लागत से सीसी रोड, करतोली में 50 लाख की लागत से पुल के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इसके साथ ही तिसंगा से रैपुरा तक 1.5 करोड़ की सड़क का शिलान्यास व नेकपुर में 20 लाख की लागत से सीसी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनके बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र में जो भी काम हो रहे हैं, वे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की देन हैं। संवाद

























