
बदायूँ।परिषदीय विद्यालयों में भी आजकल कॉन्वेंट विद्यालयों की तरह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाने लगा है इसी क्रम में आज विकास क्षेत्र जगत के संविलियन विद्यालय रुखड़ा खौला में वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
छात्राओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान सत्र 2023 – 24 में विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश में किए गए परिवर्तनों से सभी आगंतुकों को अवगत कराया गया।
सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र के छात्रोँ ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी आगुंतकों का मन मोह लिया।खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर ने विद्यालय के विकास में पूर्ण निष्ठा से समर्पित विद्यालय के प्रधानाध्यापक कल्यान सिंह एवं समस्त स्टाफ की सराहना की साथ ही बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री राजेंद्र सिंह शाक्य, ब्लॉक जगत के खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, तहसील प्रभारी प्रीति राठौर, कोषाध्यक्ष अरुण सक्सेना, श्वेता आर्या, मनीष यादव, अरुण कुमार, वैभव श्रोत्रिय आदि उपस्थित रहे।

























