होम राज्य उत्तर प्रदेश शिक्षकों की मांगों के निराकरण के लिये शिक्षा संगठनों ने ...

शिक्षकों की मांगों के निराकरण के लिये शिक्षा संगठनों ने “शैक्षिक संगठन समन्वय समिति” का किया गठन।

शिक्षकों की मांगों का निराकरण करने में समन्वय समिति का होगा अहम योगदान- संजीव शर्मा

बदायूँ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा की अध्यक्षता में गत 15 मार्च को जनपद में शिक्षकों की सामूहिक मुद्दों पर संघर्ष करने हेतु एक समन्वय समिति गठित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बेसिक शिक्षा संगठनों-जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।

इसी संदर्भ में आज पुनः मालवीय अध्यापक आवास गृह पर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक मे जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, जिला मंत्री फरहत हुसैन, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, जिलामंत्री अतुल कुमार श्रोत्रिय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक दुष्यंत रघुवंशी द्वारा समन्वय समिति बनाने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
सभी पदाधिकारी गणों की सहमति से मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों की इस समिति को “शैक्षिक संगठन समन्वय समिति” का नाम दिया गया। बैठक मे समिति के पदाधिकारियो को नामित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा को समन्वय समिति के संयोजक पद पर, उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक दुष्यंत रघुवंशी को सहसंयोजक के रूप में सर्वसम्मति से नामित किया गया।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंत्री फरहत हुसैन, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अतुल कुमार श्रोत्रिय, कोषाध्यक्ष शिवेकनंद, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सहसंयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता, सहसंयोजक सोनी गुप्ता, संघ के जिला मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज को सदस्य एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
शैक्षिक संगठन समन्वय समिति के नवनियुक्त जिला संयोजक संजीव शर्मा ने कहा कि समन्वय समिति को गठित करने का एकमात्र उद्देश्य जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु और अधिक मजबूती से संघर्ष करना है।
सहसंयोजक अरविंद सिंह राठौर ने कहा कि संगठन में ही एकता होती है अतः समन्वय समिति का गठन निश्चित रूप से शिक्षकों के लिए हितकारी होगा।सहसंयोजक प्रेमानंद शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर शिक्षकों की विभिन्न मांगे लंबित है उनका निराकरण समन्वय समिति के माध्यम से कराया जाएगा।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सह-संयोजक दुष्यंत रघुवंशी ने कहा कि समन्वय समिति के माध्यम से जनपद के एक-एक शिक्षक की समस्या को चिन्हित कर उसके निराकरण के लिए एकजुट होकर प्रयास किए जाएंगे।संजीव शर्मा ने कहा कि समन्वय समिति जनपद में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के संदर्भ में शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता करेगी।
इस दौरान दुष्यंत रघुवंशी, अरविंद सिंह राठौर, प्रेमानंद शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, सुशील चौधरी, फरहत हुसैन, विजय कुमार, अतुल कुमार श्रोत्रिय, शिवेकानंद, प्रदीप कुमार गुप्ता, अरविंद दीक्षित, आयुष भारद्वाज, मोहित पाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here