होम राज्य उत्तर प्रदेश वायरल वीडियो मामले में भाजपा नेता और सिपाही के बयान दर्ज –...

वायरल वीडियो मामले में भाजपा नेता और सिपाही के बयान दर्ज – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूं के उघैती थाने में थानाध्यक्ष के कक्ष में भाजपा के उघैती के मंडल अध्यक्ष के सामने सिपाही और एक व्यक्ति के बीच हुए लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसको पुलिस और भाजपा के मंडल अध्यक्ष सवालों के घेरे में हैं। बिल्सी के सीओ ने छानबीन शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो मामले में सीओ ने भाजपा नेता और सिपाही के बयान दर्ज किए

कुर्सी पर बैठे भाजपा नेता, किसी को रुपये देता सिपाही
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


बदायूं के उघैती थाने में थानाध्यक्ष के कक्ष में रुपयों के लेन-देन का वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ बिल्सी ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में रविवार सुबह भाजपा के मंडल अध्यक्ष, सिपाही और रुपये लेने वाले गजेंद्र के बयान दर्ज हुए। सभी ने बताया कि सिपाही ने रुपये उधार लिए थे और वीडियो में वही रुपये लौटाए जा रहे थे। सीओ ने बताया कि अभी इस मामले की जांच चल रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

शनिवार को उघैती थाने के दो वीडियो वायरल हुए थे। उनमें थाने का सिपाही संजीव कुमार एसओ के कक्ष में गजेंद्र नाम के व्यक्ति को रुपये देता दिखाई दे रहा था। वह सादा कपड़े पहने था। वह बाहर से एक अन्य व्यक्ति के साथ एसओ के कक्ष में दाखिल हुआ था। एक अन्य व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। एसओ की मेज की एक तरफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा बैठे हुए थे। दूसरी तरफ सफेद पाजामा और गेरुआ रंग का कुर्ता व कोटी पहने गजेंद्र बैठे थे।

सीओ बिल्सी ने दर्ज किए बयान

भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने ही सिपाही को गजेंद्र के लिए रुपये देने का इशारा किया था। यह सब वीडियो में कैद कर लिया गया था। शनिवार को यह वीडियो वायरल हुए तो पुलिस विभाग और भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। सीओ बिल्सी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। रविवार सुबह सीओ सुशील कुमार ने इस वीडियो से जुड़े सभी लोगों को अपने कार्यालय बुलाया और उनके बयान दर्ज किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here