योगी कैबिनेट में शामिल हुए 4 मंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 4 नए मंत्रियों ने शपथ ली है. अब यूपी सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, रालोद विधायक अनिल कुमार, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है.

कौन है योगी कैबिनेट में शामिल होने रालोद विधायक अनिल कुमार
तीसरी बार विधायक मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी सीट से मौजूदा विधायक जाट का राजनीतिक असर मुख्य रूप से पश्चिमी यूपी में पाया जाता है यूपी की आबादी का लगभग 5 % पश्चिमी यूपी (जाटलैंड) के कुल वोटों में करीब 17 % 18 लोकसभा सीटों पर जाट वोट बैंक असर
खासा असर – मथुरा, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ,बहीं कुछ प्रभाव – बिजनौर, हापुड़, आगरा, हाथरस, गाजियाबाद, अमरोहा, सहारनपुर सीटों पर भी होगा,।
कौन है योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले सुनील कुमार शर्मा
यूपी की साहिबाबाद सीट से विधायक हैं,तीसरी बार के विधायक माना जा रहा है कि CM योगी की पसंद हैं, गिनती बड़े ब्राह्मण नेताओं में होती है UP में करीब 10-12% ब्राह्मण आबादी है 10 से ज्यादा सीटों पर इनका सीधा असर है

























