होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी: मुरादाबाद मंडल में राजनीतिक दलों के लिए कड़ी परीक्षा, इस बार...

यूपी: मुरादाबाद मंडल में राजनीतिक दलों के लिए कड़ी परीक्षा, इस बार बदले राजनीतिक समीकरण – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


यूपी: मुरादाबाद मंडल में राजनीतिक दलों के लिए कड़ी परीक्षा, इस बार बदले राजनीतिक समीकरण

मुरादाबाद मंडल की लोकसभा सीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनावों का एलान हो गया है। मुरादाबाद मंडल की छह लोकसभा सीटों पर पहले तीन चरणों में चुनाव होगा। मंडल की इन छह लोकसभा सीटों पर सियासी दलों का कड़ा इम्तिहान होगा। वजह यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मंडल की सभी छह लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी। 2019 में भाजपा को मंडल की छह में छह सीटों पर शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

भाजपा जहां 2014 का इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी, वहीं सपा-बसपा 2019 का। चुनावी रणभेरी बज गई है। इस बार सियासी समीकरण कुछ अलग हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा ने जहां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं इस बार उनकी राहें जुदा हैं। बसपा सभी लोकसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here