होम राज्य उत्तर प्रदेश मोरादाबाद हवाई अड्डे का उद्घाटन: आज से शुरू होगा मुरादाबाद हवाई अड्डा,...

मोरादाबाद हवाई अड्डे का उद्घाटन: आज से शुरू होगा मुरादाबाद हवाई अड्डा, पीएम करेंगे उद्घाटन – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


मोरादाबाद एयरपोर्ट का उद्घाटन: आज से शुरू होगा मोरादाबाद एयरपोर्ट, पीएम करेंगे उद्घाटन

मुरादाबाद हवाई अड्डा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एक दशक के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुरादाबाद हवाई अड्डे के सपनों को पंख लग गए। हवाई अड्डे का उद्घाटन रविवार को दोपहर 12 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ हवाई से मुरादाबाद समेत प्रदेश के पांच हवाई अड्डों को लोकार्पित करेंगे। मुरादाबाद में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर यह भव्य कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा।

फ्लाइट कब शुरू होगी, इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हो सका है। एचपीसीएल कंपनी को विमान के फ्यूल के अनुबंध के लिए डीजीसीए से सहमति नहीं मिली है। इस कारण फ्लाइट शुरू होने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। फिलहाल मुरादाबाद हवाई अड्डे पर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद लोकार्पण समारोह में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। उनके अलावा अन्य अतिथि 11 बजे पहुंच जाएंगे। वीवीआईपी लॉज के सामने अतिथियों के लिए पंडाल बनाया है। इसी टेंट में 16 फीट चौड़ी व नौ फीट ऊंची एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

अतिथियों को पहले हवाई अड्डे के परिसर में मेजबान एयरपोर्ट डायरेक्टर की टीम भ्रमण कराएगी। इसके बाद उद्घाटन से 10 मिनट पहले सभी अपने स्थान पर बैठेंगे। मुख्य अतिथि हवाई अड्डे पर दोपहर 12:45 बजे तक रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here