होम राज्य उत्तर प्रदेश मुरादाबाद: मंडल में 7024 स्थानों पर होगा होलिका दहन, संवेदनशील इलाकों में...

मुरादाबाद: मंडल में 7024 स्थानों पर होगा होलिका दहन, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


मुरादाबाद: मंडल में 7024 स्थानों पर होगा होलिका दहन, संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से निगरानी

होली के मौके पर गश्त करती पुलिस
– फोटो : संवाद

विस्तार


होली के त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट है। मंडल के पांचों जिलों में 7024 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मंडल में 155 क्यूआरटी तैनात की गई हैं। लोकसभा चुनाव और रमजान माह के बीच 25 मार्च को होली का त्योहार है।

इससे पहले 24 मार्च की रात मंडल के पांचों जिले मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर में 7024 स्थानों पर होली का दहन किया जाएगा। डीआईजी मुनिराज जी ने पांचों जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ मीटिंग की और उन्हें निर्देशित किया है कि कहीं कोई नई परंपरा शुरू नहीं होनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव और रमजान माह के बीच होली का त्योहार है। इसे देखते हुए कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सभी को अलर्ट रहना है। डीआईजी के आदेश पर जनपद और थाना स्तरों पर शांति समिति की बैठक कराई गई हैं।

जिसमें लोगों को बताया गया कि होली का त्योहार मनाने वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे किसी व्यक्ति पर रंग न डालें, जिन्हें इससे एतराज हो। शांति से त्योहार मनाएं। किसी तरह का कोई विवाद व झगड़ा न करें। त्योहार शांति से संपन्न हो।

इसके लिए पुलिस का सहयोग करें। डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि अमरोहा में 1126, बिजनौर में 1877, मुरादाबाद में 1529, रामपुर में 1216, संभल में 1176 स्थानों पर होलिका दहन होगा जबकि अमरोहा में 32, बिजनौर में 26, मुरादाबाद में 21, रामपुर में 35 और संभल में 41 क्यूआरटी बनाई गई हैं।

ये क्यूआरटी थानों में मौजूद रहेंगी और कहीं किसी तरह के विवाद या झगड़े की सूचना पर तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी जाएंगी। इसके अलावा होलिका दहन के समय प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर एक पुलिसकर्मी, होमगार्ड या पीआरडी जवान मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here