अंतिम समय मुहँ तक न देख सकी बीबी अफसां और बेटा अब्बास।

गाज़ीपुर। माफ़िया गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी के शव को शनिवार को दफनाए जाने से पहले उसकी मूंछों को आखिरी बार ताव देते उसके बेटे उमर अंसारी की तस्वीर वायरल हुई है। मुख्तार की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात मौत हो गई थी। मुख्तार के परिवार का आरोप है कि उसे बांदा (उत्तर प्रदेश) की जेल के खाने में ज़हर दिया जा रहा था।।

आज माफिया मुख्तार अंसारी मिट्टी में मिल गया। मुख्तार को कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिवार वालों ने मुख्तार को मिट्टी दी। इस दौरान कब्रिस्तान के बाहर लोगों का भारी हुजूम रहा । समर्थकों ने मुख्तार जिंदाबाद के नारे लगाए। पत्नी और बेटे अब्बास को छोड़ कर जनाजे में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए है। माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी शनिवार को सुबह करीब 9.30 बजे जनाजा उठा। मुख्तार अंसारी के आवास से कब्रिस्तान तक 500 मीटर की दूरी तक हजारों समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा। कब्रिस्तान से पहले घर से 200 मीटर की दूरी मौजूद प्रिंस हॉल मैदान में जनाजे की नमाज पढ़ी गई।
मिट्टी में मिल गया मुख्तार, दफनाने से पहले नहीं देख सकी बीवी अफसां और बेटा अब्बास
मुख्तार अंसारी के जनाजे की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक हो गया । जनाजे में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रिंस हॉल मैदान में जनाजे की नमाज पढ़ी गई।बीवी अफसां और बेटा अब्बास दफनाने से पहले उनका मुहँ तक नहीं देख सके।

























