होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा नेता और तीन सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज – अमर उजाला...

भाजपा नेता और तीन सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


बीजेपी नेता और तीन साथियों पर केस दर्ज

एफआईआर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव पदू में आलू की खोदाई के पैसे मांगने पर एक भाजपा नेता ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गांव महामौनी निवासी विनोद को पीट दिया। इसकी शिकायत घायल युवक की पत्नी ने कोतवाली में की है।

मनीषा पत्नी विनोद निवासी महामौनी का कहना है कि उनके पति विनोद लोगों को साथ रखकर आलू की खोदाई का काम करते हैं। 8 मार्च की दोपहर को वह पास के गांव पदू में किसान से पैसे लेने गए थे। आरोप है कि इस दौरान अनुज पुत्र चंद्रपाल निवासी पदू, अभिषेक पुत्र पप्पू निवासी महामौनी व दो अन्य ने विनोद को पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। घायल विनोद को पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया था। भाजपा नेता अनुज चौधरी का कहना है कि विनोद ने खुद को घायल किया है और अपने कपड़े भी फाड़े है। इसका वीडियो भी मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here