बिल्सी।बिल्सीवजीरगंज मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के निकट नाला न होने के कारण सड़कों पर जल भराव की समस्या काफी समय से बनी हुई है। ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए बताया कि यहाँ स्थाई नाला न होने के कारण घरों का पानी सड़कों पर इकट्ठा हो जाता है जिसके कारण यहां की सड़क गड्डों में तब्दील हो जाती है, मरम्मत के बाद महीने भर के बाद ही सड़के पुनः गड्डों तब्दील हो जाती है।इसी मार्ग से पढ़ने जाने वाले छात्र छात्रों समेत बाइक सवार लोग इन गड्डो के कारण चोटिल होते रहते है । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रोड किनारे नालों का निर्माण करा कर मार्ग को गड्ढा मुक्त कराया जाए ताकि रोज़ रोज़ होने वाली रोड दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

























