
बिल्सी।महाशिवरात्रि पर्व पर बिल्सी के बिभन्न मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की शानदार क़बरेज़ के लिये स्वदेश केसरी न्यूज़ को सम्मानित किया गया है। श्री महाकाल सेवा समिति- शिव शक्ति भवन मंदिर एवं श्री महाकालेश्वर सेवा समिति- कुटी मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम के उपरांत उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए स्वदेश केसरी न्यूज़ के तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय को पटका पहना कर, एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में श्री महाकाल का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री ललित वार्ष्णेय को सम्मानित किए जाने पर नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

























