होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़ चोरों ने 2 रसोई गैस सिलेंडर...

बिल्सी: प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़ चोरों ने 2 रसोई गैस सिलेंडर किए चोरी।

बिल्सी:– तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडोल स्थित प्राथमिक विद्यालय से बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा रसोई का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए । जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार जैन ने हलका इंचार्ज विनय कुमार यादव को दी है, उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिये।सिलेंडर चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, उक्त घटना की जानकारी एसएमसी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह व ग्राम प्रधान मुजाहिद खान को देते हुए मौके पर बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया। साथ ही डायल 100 की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here