बिल्सी। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज थाना बिल्सी पुलिस ने अफ़ीम की तस्करी कर ले जा रहे अभियुक्त मुनीश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम कुरखेडा थाना कादरचौक जिला बदायूं को 500 ग्राम अफीम के साथ सतैती चोराहे के पास वन्द पड़े पट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मु0अ0सं0 127/24 धारा 8/18 दर्ज़ कर जेल भेज दिया है।अभियुक्त की उम्र 20 साल बताई जा रही है।500 ग्राम अफीम की अनुमानित कीमत 1.5 लाख बताई जा रही है।
थाना प्रभारी के के मिश्रा ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, में एवं सीओ बिल्सी के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बिल्सी पुलिस को सफलता मिली है।

























