बिल्सी।महाकाल सेवा समिति की ओर से शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में महाकाल का श्रृंगार कर महिलाओं एवं पुरुष भक्तों ने एक दूसरे के ऊपर गुलाल लगाकर होली खेली। रात 9:00 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में समिति की ओर से महाकाल का श्रंगार किया गया तत्पश्चात ,श्रृंगार आरती की गई इस दौरान शिव भक्त ने सुंदर सुंदर भजनों पर थिरकते हुए होली खेली।इस अवसर पर समाजसेवी शिवभक्त विजय वार्ष्णेय ने अपने जन्मोत्सव पर परिवार सहित पूजा अर्चना कर बाबा के दरबार मे ही केक काटी।


इस अवसर पर सैकडों भक्तों संग समिति के सदस्य नवरत्न वार्ष्णेय ,सीताराम,तनुज वार्ष्णेय,अनुभव वार्ष्णेय,धीरज उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, मोहन वार्ष्णेय बॉबी वार्ष्णेय आकांक्षा वार्ष्णेय युवराज एवं अभी वार्ष्णेय सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
वहीं कुटी मंदिर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का श्रृंगार शिवओम माहेश्वरी की ओर से कराया गया ,उन्होंने अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना कर श्रंगार आरती उतारी।इस अवसर पर मुन्ना बाबू गुप्ता, कुलदीप वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, दिनेश वाष्र्णेय सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

























