बदायूं। शहर की बाबा कॉलोनी में देर शाम 2 बच्चों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या, हत्या के बाद शहर में हालात तनाव पूर्ण हो गए आनन फानन में पूरा बाजार बंद हो गया।उग्र भीड़ ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है बहीं ख़बर आ रही है कि हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर कर दिया है।विदित हो देर शाम बदायूं में दो बच्चों की उस्तरे से काटकर हत्या कर दी गई .इसमें एक बच्चा भी घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
दरअसल, बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार की पत्नी घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है. वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. विनोद के घर के सामने ही साजिद,जावेद हेयर कटिंग की दुकान है .इस कारण अक्सर दोनों का विनोद के परिवार में आना जाना रहता था.पड़ोस के लोगो ने बताया कि मंगलवार की शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आए और सीधे तीसरी मंजिल पर खेल रहे विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान मां संगीता नीचे पार्लर में थी. चीख पुकार सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे.

























