होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में चाचा ने 14 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म...

बदायूं में चाचा ने 14 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में चाचा ने 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना को अंजाम दिया। उसने अपनी 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ लिया गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मामला सोमवार शाम करीब पांच बजे का है। ग्रामीणों के मुताबिक 14 साल की किशोरी की मां अपनी भैंस चराने खेतों की ओर गई थी। घर पर किशोरी और उसकी छोटी बहन थी। तभी 35 साल का सगा चाचा घर में घुस आया। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के कई लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को घेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस उसे थाने आई। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here