होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, शव बोरे में भरकर नदी...

बदायूँ में व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, शव बोरे में भरकर नदी किनारे फेंका – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में युवक की गला घोंटकर हत्या, शव बोरे में भरकर नदी किनारे फेंका

मृतक सुमित का शव नदी किनारे बोरी में मिला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पांच दिन से लापता 26 वर्षीय अमित उर्फ सुमित का शव रविवार शाम रामगंगा नदी में एक प्लॉस्टिक के बोरे में बंद पड़ा मिला। उसे सगी बहन की ननद रिंकी ने कॉल करके अपने मायके बुलाया था। फिर उसे शराब पिलाई गई और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसके शव को प्लॉस्टिक के बोरे में बंद करके बाइक पर रखकर मुढ़ाह ले गए और उसे रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने रिंकी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी बहन का ससुर फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here