होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में नशे में धुत व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की फावड़े...

बदायूँ में नशे में धुत व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव

बदायूँ में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी

मृतक का फाइल फोटो, शोकाकुल परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खनू में बुधवार रात 28 वर्षीय युवक पप्पू की उसके सगे भाई ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शाम के समय दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। उस दौरान परिवार वालों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन देर रत बड़ा भाई शराब पीकर आया और छोटे भाई पप्पू पर फावड़ा से हमला कर दिया। उसके बाद मौके से भाग गया।

गांव नगरिया खनू निवासी पप्पू पुत्र नरसिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह खेती-बाड़ी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई राम स्वरूप की भी शादी नहीं हुई है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम पप्पू और रामस्वरूप के बीच झगड़ा होगया था। इसके बाद रामस्वरूप बाहर चला गया और रात करीब 11 बजे घर लौट कर आया। वह शराब के नशे में था।

Budaun Case: नृशंसता की हदें पार… आयुष को बेरहमी से काटा, शव मिले इतने निशान, अहान के शरीर पर थे नौ जख्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here