होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली...

प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली और रोड शो करेंगी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली और रोड शो करेंगी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


ताजनगरी आगरा में फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा, गठबंधन और बसपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं ने स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। कांग्रेस की बात करें तो स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी से प्रचार कराने की मांग की है। प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी में रोड शो करके वोट मांग सकती हैं।

फतेहपुर सीकरी से भाजपा ने मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर पर भरोसा जताया है। बसपा से रामनिवास शर्मा और कांग्रेस-सपा गठबंधन के रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने प्रियंका गांधी की महिलाओं में लोकप्रियता को देखते हुए रोड शो-रैली कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here