होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों से योगी-मोदी सहित सभी राजनेताओं की फ़ोटो...

प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों से योगी-मोदी सहित सभी राजनेताओं की फ़ोटो हटाने के निर्देश,जानिए क्यों दिया गया आदेश

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान होते ही देश के सबसे बड़े महापर्व की शुरुआत हो गई है। राजनीतिक दल आगामी चुनाव में विजय श्री हासिल करने के लिए चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपना अपना खाका तैयार कर लिया है। उधर राजनीतिक दलों की तैयारियों के साथ साथ चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपनी कमर कस ली है। चुनाव की तारीखों का एलान करते ही चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। जिसके रिजल्ट भी दिखने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में सरकारी दफ्तरों से नेताओं की फ़ोटो हटाने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।

UP News

शासकीय दफ्तरों से हटाई जाएगी फोटो

इसके अलावा सभी नेताओं की तस्वीर सरकारी दफ्तर से हटने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने सभी एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव को पत्र भेज दिया है। इसके साथ ही यूपी के सभी विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा गया है। इस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार के मंत्री समेत सभी राजनेताओं की फ़ोटो शासकीय दफ्तरों से हटाई जाएगी।

16 मार्च से देश भर में आदर्श आचार संहिता

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। जिसके चलते 16 मार्च से देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होंगी। जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण और तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी। वहीं चौथे चरण की 13 मई, पांचवे चरण की वोटिंग 20 मई को होनी हैं। इसके अलावा छठे चरण की 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को वोट पड़ेंगे। इसके लिए 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here