होम राज्य उत्तर प्रदेश जेएमबी किड्स इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम,नन्हे मुन्ने बच्चे हमारे राष्ट्र...

जेएमबी किड्स इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम,नन्हे मुन्ने बच्चे हमारे राष्ट्र के निर्माता-अरविंद कुमार गुप्ता,सदस्य किशोर न्याय बोर्ड बदायूं।

पीलीभीत।जेएमबी किड्स इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत के अवार्ड एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक अद्भुत व सराहनीय प्रस्तुति दी।कार्यक्रम की शुरुआत किशोर न्याय बोर्ड,बदायूँ के सदस्य मुख्य अतिथि अरविंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने सम्बोधन में अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह नन्हे मुन्ने बच्चे ही हमारे राष्ट्र के निर्माता हैं, उन्होंने कहाकि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बच्चे इस संस्थान से शिक्षित होकर अपना लक्ष्य प्राप्त करें, साथ ही एक आदर्श नागरिक बनें।

अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि आज किशोर को अपराधों के प्रति जागरूकता करने की नितांत आवश्यकता है। गलत व सही कार्यों का बोध कराते हुए समाज से भी उन्हें जोड़ें ।नन्हे मुन्ने बच्चों को विशेषकर माताएं गुड ब बेड टच को समझाएं ताकि किसी भी स्तर पर उनका यौन शोषण न हो सके। प्रबंध समिति को आभार प्रकट करते हुए कहा कि जेएमबी मंदिर की स्थापना से आपने तो गौरव हासिल किया ही है,साथ ही शहर वासियों को भी एक सुनहरा अवसर अपने-अपने बच्चों को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए दिया है।

संस्थान के संस्थापक जगदीश बाबू गुप्ता, डॉ उदिता अग्रवाल ,श्री अंचल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here