होम राज्य उत्तर प्रदेश छोटी होली 2024 आज मनाई जाएगी छोटी होली, जानें होलिका दहन और...

छोटी होली 2024 आज मनाई जाएगी छोटी होली, जानें होलिका दहन और भद्रा पूंछ का समय – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


छोटी होली 2024 आज मनाई जाएगी छोटी होली, जानें होलिका दहन और भद्रा-पूंछ का समय

होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि यानी रविवार को होलिका दहन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। लोग इसे छोटी होली भी कहते हैं। इसके लिए प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में उपले सजाकर होलिका का रूप दे दिया गया है।

सुबह से ही महिलाओं का होलिका पूजन के लिए तांता लगा रहेगा। रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, बल्लभकुल संप्रदाय में उदया तिथि पूर्णिमा 25 मार्च को मानते हुए सोमवार सुबह होलिका दहन होगा। इस तरह श्रीकृष्ण की नगरी में दो दिन होलिका दहन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here