जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार देर शाम तुमला इलाके के गंझियाडीह गांव के पास हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर कुल छह लोग यात्रा कर रहे थे, तभी विपरीत दिशाओं से आ रहे ये वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।
उन्होंने कहा, “तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि तीन घायलों में से एक ने कोतबा के एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

























