होम राज्य उत्तर प्रदेश चित्रकूट में जानकी चरण मंदिर के पास मिले पत्थरों पर राम और...

चित्रकूट में जानकी चरण मंदिर के पास मिले पत्थरों पर राम और ओम लिखा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


चित्रकूट में जानकी चरण मंदिर के पास मिले पत्थरों पर राम और ओम लिखा है

पत्थरों में लिखा मिला राम व ऊं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंजाबी भगवान आश्रम के नीचे जानकी चरण मंदिर के पास जेसीबी से खोदाई में कई पत्थर निकले हैं। इनमें बनीं आकृति में कुछ लिखा है। जिनमें फलाहारी आश्रम के महंत व मंदिर के पुजारी ने दावा किया कि उसमें राम व ऊं लिखा है। चित्रकूट यूपी एमपी क्षेत्र के सभी तीर्थ स्थलों व बस्ती के पास से सीवर लाइन बनाने का काम जारी है। मप्र सरकार के इस विशेष निधि से चल रहे निर्माण का काम जनक एन पंचाल एंड ज्वाय बिल्डर्स करा रही है।

जानकी चरण मंदिर के पुजारी ओंकार दास ने बताया कि निर्माण एजेंसी के कर्मचारी दो जेसीबी लेकर मंदिर के किनारे से सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई करने लगे। कुछ देर बाद दोनों जेसीबी स्वत: बंद हो गई। मुख्य मार्ग तक अन्य वाहन से घसीटकर जेसीबी को लाए तो बाद में वह स्टार्ट हो गई। साइट इंचार्ज मिथलेश पटेल ने बताया कि दोनों चालकों के अनुसार उन्हें कंपन महसूस हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here