होम राज्य उत्तर प्रदेश कानपुर: महिला इंस्पेक्टर को दूसरी जगह शादी करने पर तेजाब डालने की...

कानपुर: महिला इंस्पेक्टर को दूसरी जगह शादी करने पर तेजाब डालने की धमकी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


कानपुर: महिला इंस्पेक्टर को दूसरी जगह शादी करने पर तेजाब डालने की धमकी

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अगर तुमने किसी दूसरी जगह शादी की तो पूरे परिवार को तेजाब डालकर मार दूंगा। इस तरह की धमकी सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला दारोगा को उनके पूर्व पुरुष मित्र ने दी। दरोगा के होने वाले ससुरालियों को पुराने फोटो और वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी दी। पिता के साथ थाने पहुंची दरोगा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में रहने वाले सीआरपीएफ दारोगा की बेटी की क्षेत्र के अजय कुमार से दोस्ती थी। करीब एक साल पहले युवती का मेरठ में पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर चयन हो गया। युवती की पुलिस विभाग में दरोगा के बेटे से शादी भी तय हो गई। इसपर अजय ने युवती को फोन कर धमकाया। आरोप है कि अजय ने भाई आशीष, अजीत और बहनोई अजय कुमार के साथ मिलकर युवती को बदनाम करने के लिए उनकी एडिटेड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here