- प्रदेश में CCTV, ड्रोन कैमरों से निगरानी करने का भी निर्देश
- संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती,
- पूरे यूपी में पुलिस को फूट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए
लखनऊ: सीएए की अधिसूचना जारी होने और मंगलवार से रमजान शुरू होने के कारण उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही जो पहले से छुट्टियों पर हैं उन्हें तत्काल लौटने का आदेश दिया गया है। सीएए नोटिफिकेशन के बाद यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने अफसरों को अलर्ट किया है। बता दें कि इस कानून के लागू होने के बाद कोई अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन अलर्ट पर है।
सभी जिलों में अलर्ट
डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की है। साथ ही पूरे यूपी में पुलिस को फूट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरे राज्य में फुट पेट्रोलिंग के साथ ही प्रदेश में CCTV, ड्रोन कैमरों से निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी डीजीपी मुख्यालय से पैनी नजर बनाई जाएगी। डीजीपी कार्यालय ने कहा है कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ,आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
देशभर में कानून लागू
बता दें कि CAA कानून देशभर में लागू हो गया है। इस कानून से केंद्र सरकार बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों, जिसमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देगी।

























