बिल्सी/उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम राज बरौलिया में बीती रात 11 बजे के आसपास सगे रिश्तों में ख़ूनी संघर्ष हो गया, बताया जा रहा है झगड़ा शराब पीने के बाद ज़मीन के विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी, देखते ही देखते दोनों पक्षो के परिजन भी झगड़े में कूद पड़े जिसके बाद जमकर लाठी डंडे, व ईंट पत्थर चलने लगे जिसमे दोनों पक्षो को गम्भीर चोटें आई हैं, झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष रिश्ते मे चाचा भतीजे बताये जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने गांव पहुंच कर झगड़े को शांत कराया, होली त्यौहार के मद्देनजर गांव शान्ति भंग की आशंका को देखते हुए थाना पर लाकर दोनों पक्षों की ओर से 6 – 6 लोगों का धारा 151/107/116 सीआरपीसी मे निरुद्ध करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पार्टी-1 के 6 व पार्टी-2 के भी 6 कुल 12 अभियुक्तों 1. किशनलाल पुत्र मोहर सिंह 2. जगदीश पुत्र मिश्री 3. खुशीराम पुत्र जगदीश 4. पप्पू पुत्र जगदीश 5. अर्जुन पुत्र जगदीश 6. चन्द्रपाल पुत्र कोमिल 7. मुनीश पुत्र चन्द्रपाल 8. गोपाल पुत्र चन्द्रपाल 9. राजू पुत्र ओमकिशन 10. चेतराम पुत्र चन्द्रपाल 11. रमेश पुत्र चन्द्रपाल 12. शंकर पुत्र धर्मपाल निवासी सभी ग्राम राज बरौलिया के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। एक पक्ष किशन लाल व दूसरा पक्ष मनीष बताया जा रहा हा जो रिश्ते मे चाचा भतीजे लगते हैं।

























