नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों के लिए दवाएं और परीक्षण उपलब्ध हों।
उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिकों में उपलब्ध प्रयोगशाला परीक्षणों में समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्देश जारी किए।
भारद्वाज ने कहा, स्वास्थ्य विभाग मुद्दों के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल के ताजा निर्देश बताते हैं कि हिरासत में रहने के बावजूद वह हमेशा दिल्ली के लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं।

























