होम राज्य उत्तर प्रदेश आर्य समाज गुधनी का होली पर्व पर अनूठा प्रयास,पर्यावरण शुद्धि के लिए...

आर्य समाज गुधनी का होली पर्व पर अनूठा प्रयास,पर्यावरण शुद्धि के लिए 5000 परिवारों को निशुल्क बांट रहे हवन सामग्री,

पर्यावरण शुद्धि के लिए आचार्य संजीव रूप कर रहे एक महान कार्य : प्रबर्धन शर्मा SDM बिल्सी

बिल्सी।”होली नहीं यज्ञ है यह ,पर्यावरण शुद्धि का पर्व है यह” यह कहना है आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वेद प्रचारक समाज सुधारक-आचार्य संजीव रूप का, आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में होली के पर्व को पर्यावरण की शुद्धि हेतु यज्ञ पूर्वक मनाने के उद्देश्य से जनपद भर के 5000 परिवारों में निशुल्क होली सामग्री के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं ।

इसी क्रम में आज आचार्य संजीव रूप अपने साथियों के साथ बिल्सी, बिसौली, वजीरंगज, इस्लामनगर, बेहटा गुसाईं, बांस बरौलिया, रायपुर, सिरासौल, बहजोई, सम्भल, केला देवी , बबराला, सहसवान आदि अनेक स्थानो पर लगभग दो हजार लोगो को सामग्री वितरण किया ! अनेक विद्यालयों के शिक्षकों को आचार्य संजीव रूप ने होली का महत्व बताया तथा सभी को सामग्री के पैकेट दिए,बिल्सी उप जिलाधिकारी प्रबर्धन शर्मा, सी ओ कार्यालय, थाना बिल्सी, डाक विभाग के सभी कर्मचारीयों ‘ पत्रकार बन्धुओं, सहित बिल्सी नगर वासियों को सामग्री वितरित की गई!


आचार्य संजीव रूप ने लोगों को बताया कि “होली प्रेम सौहार्द का त्योहार है! यह एक यज्ञ है इसमें गंदी वस्तुएँ ना डालें!। इसमें कपूर, हल्दी, गुड़, गिलोय, गोलाआदि श्रद्धा से होली में समर्पित करें इससे पर्यावरण शुद्ध होगा ऐसा करने से सभी खराब बैक्टीरिया वायरस नष्ट होंगे । उप जिलाधिकारी बिल्सी प्रवर्धन शर्मा ने कहा *आचार्य संजीव रूप एक महान समाज सुधारक हैं,जो इतना बड़ा काम पर्यावरण की शुद्धि के लिए कर रहे हैं।

सामग्री वितरण में मास्टर अगर पाल सिंह, राकेश आर्य , सत्यम आर्य, गोपाल आर्य, विकास, रितिक चौहान, प्रश्रय आर्य आदि साथ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here