होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में बंद घर में मिला वैज्ञानिक का शव, अंतिम संस्कार करने...

आगरा में बंद घर में मिला वैज्ञानिक का शव, अंतिम संस्कार करने मुंबई से आएगा भतीजा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


आगरा में बंद घर में मिला वैज्ञानिक का शव, अंतिम संस्कार करने मुंबई से आएगा भतीजा

भू-वैज्ञानिक की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित ऋषि मार्ग में कोठी में मृत मिले भू-वैज्ञानिक राजीव कुमार माथुर (75) का अंतिम संस्कार कराने बहन और भांजा आएंगे। पुलिस से मुंबई में रहने वाली बहन और भांजे का संपर्क हो गया है। दोनों आगरा आ रहे हैं। उधर, पत्नी और बेटे से वैज्ञानिक का करीब 20 साल से कोई संबंध नहीं था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली थी मगर भांजे का फोन आने के बाद पोस्टमार्टम रोक दिया गया।

कोठी से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को राजीव कुमार माथुर का कई दिन पुराना शव मिला था। पुलिस ने सबसे पहले राजीव के परिचित भोपाल निवासी प्रवीन जैन से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजीव भू-वैज्ञानिक थे। वह राजीव के माता-पिता के पास भी आते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here