
कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम हादसा हो गया। यहां कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में बैठी उछलकर सड़क पर जा गिरी। वह कंटेनर के पहिए के नीचे आ गई। इससे मौके पर ही उसकी हो गई। घटना से उसका पति सदमे आ गया।
हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरू के ताल स्थित गुरुद्वारा के सामने हुआ। हादसे में पथोली निवासी राजवती की मौत हुई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंटेनर को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लिया है। घटना के बाद करीब एक किमी लंबा जाम लग गया।

























