- फ़ायरविग्रेड सिस्टम न आ सका आग बुझाने के काम
- पुलिस ने सबसे पहले पहुंच कर आग बुझाने का किया प्रयास
- फायर यंत्रों पर कोई अस्पताल कर्मी मौजूद नहीं
- घटना स्थल पर जुटी भीड़
- इंद्रा चौक से दिखाई दिया धुंआ।
बदायूँ।अभी अभी बदायूँ जिला अस्पताल में बनी पानी की टँकी के पास भयंकर आग लगी हुई है।मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रही है, आग लगने के स्थान के पास ही लगे आग बुझाने के सिस्टम मदद नहीं कर सके,प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भयंकर थी कि लोग इंद्रा चौक से धुआं देखकर जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना स्थल पर सबसे पहले पुलिस ने पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझाने के उपकरणों के काम न करने व उससे सम्बंधित कोई कर्मचारी के मौके पर उपस्थित न होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान बहां खड़ी कई एम्बुलेंस जलकर ख़ाक हो गई हैं।
घटना स्थल पर मौजूद लोग इस घटना को सदिग्ध बताते हुए नज़र आये उनका कहना है कि बिल्कुल एकांत में खड़ीं एम्बुलेंस में कैसे आग लगी, यह तो जांच का विषय है।जहां इतनी भयंकर आग के बाद भी काफ़ी देर तक अस्पताल का कोई अधिकार मौके पर मौजूद नहीं था।समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था।

























