होम राज्य दिल्ली अभी अभी टिकट कटने के संकेतों को देखते हुए,गौतम गंभीर ने किया...

अभी अभी टिकट कटने के संकेतों को देखते हुए,गौतम गंभीर ने किया राजनीति से सन्यास ऐलान,

दिल्ली।पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, जिससे मैं क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।गौतम गंभीर ने लिखा है कि ‘मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!’

वहीं रणनैतिक जानकारों का कहना है भाजपा में गौतम गंभीर को टिकट न देने का फैसला लिया जा चुका है जिसकी भनक लगते ही उन्होंने इस तरह की पोस्ट करके अपनी इज्जत बचाने का प्रयास किया है।गम्भीर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी।गम्भीर ‘आप’ की आतिशी और कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को पछाड़ते हुए 3 लाख 90 हजार के विशाल अंतर से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। चुनावी मैदान में गंभीर ने पहली बार कदम रखा था और भारी जीत दर्ज की थी।

गंभीर ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से वो सेना, जवानों और बाकी सामाजिक मुद्दों पर ट्विटर के जरिए अपनी राय रखा करते थे। राष्ट्रवादी छवि बनाने के बाद से ही चर्चा थी कि गंभीर जल्द ही भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात को कभी माना नहीं था।
क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक रुख के लिए मशहूर रहे इस खिलाड़ी ने राजनीति में भी जोरदार शुरुआत की थी। ताबड़तोड़ रोड शो और धुआंधार रैलियां की थीं। अब गंभीर के अचानक इस फैसले से राजनीतिक जानकार भी थोड़ा अचंभित जरूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here