होम राज्य उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और ल‍िस्‍ट,ल‍िस्‍ट में छह प्रत्‍याशि‍यों का...

समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और ल‍िस्‍ट,ल‍िस्‍ट में छह प्रत्‍याशि‍यों का नाम,एक प्रत्याशी बदला।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयार‍ियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक और ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। इस ल‍िस्‍ट में छह और प्रत्‍याशि‍यों का नाम शाम‍िल है। सपा ने संभल से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क, बागपत से मनोज चौधरी, गौतमबुद्ध नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत शरण गंगवार, घोसी से राजीव राय और म‍िर्जापुर से राजेंद्र एस ब‍िंद पर दांव लगाया है।

गौतमबुद्ध नगर सीट से बदला उम्‍मीदवार
नई ल‍िस्‍ट में सपा ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपना उम्‍मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने पहले महेंद्र नागर को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने महेंद्र नागर की जगह राहुल अवाना को प्रत्‍याशी बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here