होम राज्य उत्तर प्रदेश हाथरस में आठ केंद्रों पर हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा – अमर उजाला...

हाथरस में आठ केंद्रों पर हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


हाथरस में आठ केंद्रों पर हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई12 वीं की परीक्षा देकर आरपीएम परीक्षा केन्द्र से निकलते विद्यार्थी
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस में सीबीएसई की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 22 फरवरी को 2489 परीक्षार्थी शामिल हुए। 31 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिले में आठ केंद्रों पर यह परीक्षा चल रही है, यहांअंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया।

सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में 2520 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2489 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 31 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी खुश नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि कुल मिलाकर उनकी परीक्षा अच्छी रही।

प्रश्नपत्र ज्यादा मुश्किल नहीं था। मेरी परीक्षा अच्छी गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने करूंगा। – तमयश, परीक्षार्थी।

प्रश्नपत्र आसान था। सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं। मुझे परीक्षा में अच्छे अंक आने का पूरा विश्वास है। – कशिश, परीक्षार्थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here