विस्तार
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आगे क्या करूंगा ये इस पर निर्भर करता है अखिलेश यादव क्या करते हैं? अब गेंद उनके पाले में हैं।
स्वामी प्रसाद सपा से विधान परिषद सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ही बहुजन समाज की लड़ाई लड़ी है और आगे भी यही करता रहूंगा।
#घड़ी | लखनऊ, यूपी: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है, “फिलहाल मैंने केवल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। अब गेंद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पाले में है। मैं इसके आधार पर आगे कोई फैसला लूंगा।” कार्य… pic.twitter.com/fDuOmm4mKf
– एएनआई यूपी/उत्तराखंड (@ANINewsUP) 14 फ़रवरी 2024
बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने को स्वामी प्रसाद की दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह बदायूं से अपनी बेटी संघमित्रा के लिए टिकट चाहते थे पर इस सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया।