होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली में बाईपास पर आवारा जानवर से टकराने के बाद कार में...

बरेली में बाईपास पर आवारा जानवर से टकराने के बाद कार में लगी आग – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


बरेली में बाईपास पर आवारा जानवर से टकराने के बाद कार में आग लग गई

बड़ा बाईपास पर कार में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में छुट्टा पशु लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। छुट्टा पशुओं की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह बड़ा बाईपास पर पुल के पास अचानक सड़क पर आए छुट्टा पशु से कार टकरा गई। चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह से जल गई।

जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर निवासी रविकांत फरीदपुर इलाके की भरतपुर ग्रामीण बैंक शाखा में कैशियर हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से बैंक के लिए निकले थे। बड़ा बाईपास पर पुल के पास अचानक उनकी कार के सामने पशु पशु आ गया। कार उससे टकराई। रविकांत ने अचानक ब्रेक लगाए। इसके बाद कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई।

ये भी पढ़ें- सपा नेता की हत्या: बीवी से कह दो… चूड़ी-कंगन उतार कर रख दे, कत्ल से कुछ दिन पहले कातिल ने भेजा था ये संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here