होम राज्य उत्तर प्रदेश करोड़ों की जमीन अपने नाम कराई, आगरा में जिम संचालक को बंधक...

करोड़ों की जमीन अपने नाम कराई, आगरा में जिम संचालक को बंधक बनाकर 30 के खिलाफ केस दर्ज – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


आगरा में जिम संचालक को बंधक बनाकर करोड़ों की जमीन अपने नाम कराई, 30 पर केस दर्ज

कार (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में आरोपी जिम संचालक को कार में अगवा कर ले गए। इसके बाद फ्लैट में बंधक बनाकर करोड़ों की जमीन अपने नाम करा ली। छूटने पर पीड़ित जिम संचालक मनोज शर्मा ने न्यू आगरा थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने मुकदमे में युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा सहित 5 नामजद और 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

अमर वाटिका, केके नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को वो दीवानी आए थे। तभी अधिवक्ता सुनील शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन वर्मा और अन्य 20-25 अज्ञात लोग मिले। लोगों ने घेरकर मारपीट की। अपहरण कर लिया। सुनील शर्मा की कार में डालकर लायर्स कॉलोनी में तीन मंजिला फ्लैट में ले गए। आरोपियों ने मारपीट की। उमेश जोशी ने रिवाल्वर लगा दी। गले में बिजली का तार डालकर गला घोटने लगे। उसी समय दस्तावेज लेखक राम उपाध्याय व उसका बेटा व अन्य लोग आ गए। उनके पास एक लिखित स्टांप पेपर था। इस पर उनका फोटो विक्रेता के रूप में लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here