होम राज्य उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी नौकरियों पर झूठे वादे करती...

अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी नौकरियों पर झूठे वादे करती है। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी नौकरियों पर झूठे वादे करती है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार देने का झूठा वादा करने में भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केंद्र की सत्ता में आते ही दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया। इसे पूरा करना तो दूर अब भाजपा नेतृत्व उसकी चर्चा भी नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा का पेपर लीक होने से नौकरी मिलने की संभावना पर पानी फिर जाता है। वहीं, 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला भी अभी तक अनिर्णीत है। लखनऊ के ईको गार्डन में नौजवान प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। आवाज उठाने पर पुलिस की लाठियां पड़ती हैं। हाल ही में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है।

नौजवानों को छलने में भाजपा सरकार को कोई लाज नहीं है। लगता है कि भाजपा नेताओं ने परीक्षाओं को पैसा कमाने का कारोबार बना दिया है। तभी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त ऐसे लोगों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं होती है। भाजपा सरकार ने देश के करोड़ों नौजवानों का विश्वास खो दिया है। जब भाजपा सरकार बदलेगी, तभी युवाओं को रोजगार मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here