होम राज्य West Bengal Sandeshkhali Violence; BJP Chief Sukant Majumdar Injured | पुलिस झड़प...

West Bengal Sandeshkhali Violence; BJP Chief Sukant Majumdar Injured | पुलिस झड़प के बाद अस्पताल पहुंचे बंगाल भाजपा चीफ: हिंसा प्रभावित संदेशखाली में रेप विक्टिम्स से मिलने जा रहे थे, बोले- मुझे हाउस अरेस्ट किया

संदेश खाली (नॉर्थ 24 परगना)2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का बशीरहाट के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। - Dainik Bhaskar

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का बशीरहाट के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बुधवार को भाजपा वर्कर्स और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान बंगाल भाजपा चीफ सुकांत मजूमदार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

सुकांत और भाजपा का प्रतनिधिमंडल हिंसा प्रभावित संदेशखाली में रेप विक्टिम्स से मिलने जा रहा था। मजूमदार ने बुधवार सुबह ही कहा था कि उन्हें पुलिसवालों ने हाउस अरेस्ट किया था।

उन्होंने कहा- मैं टाकी के एक लॉज में ठहरा हुआ था, ताकि आसानी से संदेशखाली पहुंच सकूं। पर सुबह ही पुलिसवालों ने लॉज का एंट्रेंस बंद कर दिया और मुझे बाहर नहीं आने दिया।

नॉर्थ 24 परगना के संदेशखाली इलाके में मजूमदार और उनके समर्थक ठहरे हुए हैं। यहां की महिलाओं ने तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उसके साथियों के खिलाफ रेप के आरोप लगाए हैं।

राशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने (ED) ने एक महीने पहले शाहजहां के ठिकानों पर रेड मारी थी। इस दौरान ED की टीम पर हमला किया गया था। तब से ही तृणमूल नेता शाहजहां फरार है।

सुकांत मजुमदार ने भाजपा कार्यकर्तााओं के साथ 13 फरवरी को भी प्रदर्शन किया था।

सुकांत मजुमदार ने भाजपा कार्यकर्तााओं के साथ 13 फरवरी को भी प्रदर्शन किया था।

स्थानीय प्रशासन ने संदेशखाली जाने पर रोक लगाई
भाजपा चीफ मजूमदार और उनके समर्थक एसपी दफ्तर के सामने धरना भी दे चुके हैं। उन्होंने संदेशखाली में जाने की मांग की थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने शांति भंग होने का हवाला देते हुए वहां जाने पर रोक लगा दी है।

मजूमदार बोले- महीनों से TMC वर्कर्स महिलाओं का रेप कर रहे
मजूमदार ने आरोप लगाया- संदेशखाली में तृणमूल कार्यकर्ता महीनों से महिलाओं का रेप कर रहे हैं। शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार उनका रेप कर रहे हैं। अगर इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संदेशखाली की महिलाओं में भरोसा कैसे पैदा होगा?

स्मृति ईरानी का आरोप- अपने वर्कर को बचा रहीं ममता बनर्जी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी तृणमूल के मजबूत नेता शेख शाहजहां को बचा रही हैं। ईरानी ने कहा था- ममता बनर्जी ने एससी-एसटी, मछुआरों के परिवार और किसानों के सम्मान का सौदा कर लिया। उनकी महिलाओं का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने संदेशखाली में TMC नेता शिवप्रसाद हाजरा के फार्म हाउस को पिछले हफ्ते आग लगा दी थी।

प्रदर्शनकारियों ने संदेशखाली में TMC नेता शिवप्रसाद हाजरा के फार्म हाउस को पिछले हफ्ते आग लगा दी थी।

तृणमूल ने कहा- भाजपा हिंसा को भड़का रही है
तृणमूल ने भाजपा के सभी आरोपों को नकार दिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा हिंसा को भड़काने का काम कर रही है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। भाजपा इन हालात में कानून-व्यवस्था बिगाड़ रही है।

हाईकोर्ट ने ममता सरकार से कहा- 20 फरवरी तक जवाब दो
कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली मामले पर ममता बनर्जी सरकार से सवाल किया था कि बंदूक की नोक पर महिलाओं के साथ रेप होने के आरोपों पर 20 फरवरी तक जवाब दें। हाईकोर्ट ने आदिवासी जमीन के ट्रांसफर का मुद्दा भी उठाया था। वुमंस कमीशन ने भी महिलाओं से रेप के आरोपों पर चिंता जाहिर की है।

संदेशखाली से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

स्मृति ईरानी बोलीं- कम उम्र की हिंदू लड़कियों को रात में उठा ले जा रहे TMC के गुंडे​​​

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने TMC नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- ममता बनर्जी TMC के गुंडों को संरक्षण दे रही हैं। TMC के लोग कम उम्र की हिंदू लड़कियों को रात में उठा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पश्चिम बंगाल हिंसा पर हाईकोर्ट ने कहा- संदेशखाली में जो हुआ वह विचलित करने वाला

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में धारा 144 लगाने के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 फरवरी को खुद से एक्शन लिया है। जस्टिस अपूर्बा सिन्हा रॉय ने कहा- संदेशखाली में जो भी हो रहा वह विचलित करने वाला है। मीडिया में दिखाया गया कि महिला के साथ गन पॉइंट पर यौन उत्पीड़न हुआ। यह दुखद है। कोर्ट ने 20 फरवरी तक सरकार से जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here