होम राज्य Subhash Phal Desai Attacked; Goa Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Inauguration | गोवा...

Subhash Phal Desai Attacked; Goa Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Inauguration | गोवा में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति लगाने पर हंगामा: अनावरण करने गए मंत्री पथराव में घायल; बोले- सौहार्द्र बना रहे इसलिए FIR नहीं करूंगा

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • Subhash Phal Desai Attacked; Goa Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Inauguration

दादी मा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शिवाजी महाराज की मूर्ति गोवा के मरगाव शहर के गांव साओ जोस डी एरियल में लगाई गई है। - Dainik Bhaskar

शिवाजी महाराज की मूर्ति गोवा के मरगाव शहर के गांव साओ जोस डी एरियल में लगाई गई है।

गोवा के मरगाव के साओ जोस डी एरियल गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें मूर्ति का अनावरण करने आए राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष पहल देसाई घायल हो गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

मराठा सम्राट की सोमवार 19 फरवरी को 394वीं जयंती है। इसे मनाने के लिए देशभर में आयोजन हो रहे हैं। रविवार (18 फरवरी) को साओ जोस डी एरियल में भी शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाई गई। विरोध बढ़ने पर यहां बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई है।

मंत्री सुभाष ने कहा है कि गांव और राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसलिए वह पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे।

गांववालों ने पथराव किया, इसके बाद पुलिस ने वहां से मंत्री देसाई को सुरक्षित निकाला।

गांववालों ने पथराव किया, इसके बाद पुलिस ने वहां से मंत्री देसाई को सुरक्षित निकाला।

मूर्ति अनावरण के बाद मंत्री ने गांववालो से बात की, लेकिन बेनतीजा रही
साओ जोस डी एरियाल के लोग रविवार से ही मूर्ति लगाने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई। मंत्री देसाई ने जब मूर्ति का अनावरण करने के बाद गांव वालो ने उन्हें घेर लिया। मंत्री ने विरोध कर रहे लोगों से बातचीत की, लेकिन यह बेनतीजा रही। यह मूर्ति एक मुस्लिम निवासी की दान की गई निजी संपत्ति में स्थापित की गई है।

देसाई ने पहले कहा था- “छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कुछ राजनीतिक ताकतें स्थानीय लोगों को मूर्ति की स्थापना के खिलाफ भड़का रही हैं।” हालांकि घटना के बाद SP साउथ सुनीता सावंत ने कहा कि हालात कंट्रोल में हैं। गांव में पुलिस को तैनात किया गया है।

सुभाष पहल देसाई गोवा सरकार में समाज कल्याण मंत्री है।

सुभाष पहल देसाई गोवा सरकार में समाज कल्याण मंत्री है।

भाजपा ने घटना का विरोध किया
घटना के बाद स्थानीय भाजपा नेता सेवियो रोड्रिग्स ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में लिखा- एक भारतीय ईसाई के रूप में मेरे मन में हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी के योगदान के लिए सबसे ज्यादा सम्मान है। मुझे निराशा है कि गोवा में कुछ लोग हमारी मातृभूमि के लिए उनके बलिदान को सांप्रदायिक राजनीति खेलने के लिए विवाद के एक बिंदु के रूप में देखते हैं।”

रोड्रिग्स ने आगे कहा, शिवाजी एक कट्टर राष्ट्रवादी थे और उनकी अपार वीरता और भारत माता के लिए समर्पण के कारण हर भारतीय को उनसे प्रेरित होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…

शिवाजी की बहादुरी के किस्से: इस्लामिक राज में खड़ा किया स्वराज

जब भारत में इस्लामिक राज का बोल बाला था.. मंदिर तोड़े जा रहे थे। हिंदू सताए जा रहे थे और प्राचीन भारतीय संस्कृति संघर्ष कर रही थी। तब उस घने अंधकार के बीच प्रकाश की एक किरण का जन्म हुआ जिसने अपना साम्राज्य बनाया और मुगलों को लोहा मनवाया। आज उनकी जयंती के मौके पर स्पॉटलाइट में जानिए उनके पैदा होने से राजा बनने तक की कहानी… देखें वीडियो…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here