होम राज्य SpiceJet Passenger alleges misconduct by co-passenger during Kolkata-Bagdogra flight | स्पाइसजेट की...

SpiceJet Passenger alleges misconduct by co-passenger during Kolkata-Bagdogra flight | स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की से छेड़छाड़: पीड़ित बोली- आरोपी ने पहले हाथ, फिर जांघ को छुआ; क्रू मेंबर ने शिकायत दर्ज करने से रोका

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • स्पाइसजेट यात्री ने कोलकाता बागडोगरा उड़ान के दौरान सह यात्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

कोलकाता4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्पाइसजेट की फ्लाइट का यह मामला 31 जनवरी का है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

स्पाइसजेट की फ्लाइट का यह मामला 31 जनवरी का है। (फाइल फोटो)

कोलकाता से बागडोगरा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में 26 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बगल में बैठे एक लॉ स्टूडेंट ने उसे गलत तरीके से छुआ। लड़के ने जानबूझकर अपना हाथ उसके हाथ और जांघ पर रखा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब लड़की ने क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी तो उसने लिखित शिकायत करने से रोका। उसने कहा कि ऐसा करने से लॉ स्टूडेंट की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

हालांकि बागडोगरा एयरपोर्ट में CISF जवान के सामने आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और लड़की से माफी मांगी। इसके बाद पीड़िता बिना लिखित शिकायत के अपने घर चली गई।

3 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला…

  1. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPSC की तैयारी करने वाली लड़की 31 जनवरी को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-592 से ट्रैवल कर रही थी। फ्लाइट में लड़की के बगल में कोलकाता का एक लॉ स्टूडेंट बैठा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, महिला ईयरफोन लगाकर म्यूजिक सुनने लगी। उड़ान भरने के तुरंत बाद उसने महसूस किया कि युवक लगातार ताका-झांकी कर रहा है।
  2. लड़की ने बताया कि अचानक मैंने महसूस किया कि लड़का बार-बार टच कर रहा है। शुरू में मुझे लगा कि वो गलती से मुझे छू रहा है, लेकिन जब क्रू ने खाना परोसना शुरू किया तो आरोपी ने तुरंत अपने हाथ हटा लिए। पीड़िता का कहना है कि यात्रा के दौरान उसे महसूस हुआ कि कोई उसकी जांघ को छू रहा है। वह तुरंत चिल्ला उठी और लड़के को थप्पड़ मार दिया। एक एयर-होस्टेस यह पूछने के लिए दौड़ती हुई आई कि क्या हुआ? तब महिला ने पूरा मामला बताया।
  3. फ्लाइट लैंड होने के बाद एयरलाइन स्टाफ के साथ लड़की CISF के पास पहुंची। यहां एक क्रू मेंबर ने लड़की को शिकायत दर्ज करने से रोका और कहा कि ऐसा करने से लॉ स्टूडेंट की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। बाद में आरोपी स्टूडेंट ने लड़की से माफी मांग ली। इसके बाद लड़की अपने घर लौट गई।
स्पाइसजेट ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही क्रू ने लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित की। (फाइल फोटो)

स्पाइसजेट ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही क्रू ने लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित की। (फाइल फोटो)

सितंबर 2023 में इंडिगो फ्लाइट में हुई थी छेड़खानी
इंडिगो की फ्लाइट में 30 सितंबर 2023 को एयर होस्टेस से छेड़खानी का मामला सामने आया था। इंडिगो की फ्लाइट संख्या – 6E 126 अहमदाबाद से पटना आ रही थी। फ्लाइट में सवार पैंसेजर कमर रेयाज (25) क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी करने लगा। एयर होस्टेस के विरोध करने पर आरोपी ने फ्लाइट में खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया।

इंडिगो की शिकायत पर पटना एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने आरोपी रेयाज को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने कहा – एयर होस्टेस सुंदर होती है इसलिए सिर्फ बात करने गया था। रेयाज बेतिया का रहने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आरोपी रेयाज मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।

इंडिगो की शिकायत के बाद पटना पुलिस ने आरोपी रेयाज को हिरासत में ले लिया था।

इंडिगो की शिकायत के बाद पटना पुलिस ने आरोपी रेयाज को हिरासत में ले लिया था।

सोने का नाटक करके बगल में बैठी महिला का शरीर टटोलने लगा आरोपी
11 सितंबर 2023 को मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट में महिला पैसेंजर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट 6E-5319 मुंबई से गुवाहाटी के लिए चली थी। रात में केबिन की रोशनी कम होने के बाद पीड़ित महिला पैसेंजर सीट की आर्मरेस्ट्स नीचे करके सो गई।

कुछ देर बाद महिला ने महसूस किया कि शख्स ने अपना हाथ उसके ऊपर रखा है। कुछ मिनट बाद आरोपी महिला के शरीर को टटोलने लगा। इसके बाद महिला ने चीख कर केबिन क्रू को बुलाया। महिला ने रोते-बिलखते केबिन क्रू को पूरी घटना बताई। इसके बाद आरोपी महिला से माफी मांगने लगा। हालांकि आरोपी पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का मामला दर्ज कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने ऑफिसर को थप्पड़ मारा, हिरासत में लिए जाने के बाद माफी मांगी

सिडनी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट की घटना सामने आई थी। एक पैसेंजर ने एअर इंडिया के सीनियर ऑफिसर को थप्पड़ मारा। क्रू मेंबर की शिकायत के बाद दिल्ली एअरपोर्ट पर पैसेंजर को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसने लिखित में अधिकारी से माफी मांगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 9 जुलाई की थी। पढ़ें पूरी खबर…

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से मारपीट की: 2 मेंबर्स को चोटें आईं

पांच महीने पहले भी फ्लाइट में पैसेंजर की बदतमीजी की एक घटना सामने आई थी। दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई थीं। बाद में एयरलाइन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here