होम राज्य Rajya Sabha Election BJP 2nd List Update; Ashwini Vaishnav | Maya Naroliya...

Rajya Sabha Election BJP 2nd List Update; Ashwini Vaishnav | Maya Naroliya | राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी: कांग्रेस ने राजस्थान से प्रत्याशी बनाया, भाजपा ने ओडिशा से रेल मंत्री वैष्णव को उतारा

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • राज्यसभा चुनाव बीजेपी की दूसरी सूची अपडेट; अश्विनी वैष्णव माया नारोलिया

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
2019 में अश्विनी वैष्णव (बाएं) ओडिशा से और एल मुरुगन (दाएं) मध्य प्रदेश से ही राज्यसभा के लिए चुने गए थे। - Dainik Bhaskar

2019 में अश्विनी वैष्णव (बाएं) ओडिशा से और एल मुरुगन (दाएं) मध्य प्रदेश से ही राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 4 कैंडिडेट के नाम घोषित किए। भाजपा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट दिया है। आज वे नॉमिनेशन फाइन करने जयपुर पहुंची हैं।

भाजपा की आज दूसरी लिस्ट जारी हुई है। इसमें वैष्णव और मुरुगन के अलावा मध्य प्रदेश से उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कांग्रेस की लिस्ट में सोनिया गांधी के अलावा, अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश, डॉ. आखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया गया है।

इससे पहले भाजपा ने रविवार (11 फरवरी) को 7 राज्यों से 14 लोगों के नाम की घोषणा की थी। इनमें उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से भाजपा में आए आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन शामिल हैं।

इसके अलावा हरियाणा से सुभाष बराला, बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होंगे

राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। 15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे
2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

जनवरी से जुलाई तक रिटायर होने वाले राज्यसभा सदस्यों के नाम…

जनवरी
दिल्ली- संजय सिंह (AAP), नारायण दास गुप्ता (AAP) और सुशील कुमार गुप्ता (AAP)। पार्टी ने दिल्ली से सुशील गुप्ता की जगह स्वाती मालीवाल को राज्यसभा भेजा है। संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनाव जीत गए।

फरवरी
सिक्किम – हिशे लाचुंगपा (SDF)। भाजपा प्रत्याशी डीटी लेप्चा यहां निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।

अप्रैल
राजस्थान:
मनमोहन सिंह (INC), भूपेन्द्र यादव (BJP) ओडिशा: अश्विनी वैष्णव (BJP), प्रशांत नंदा, अमर पटनायक (BJD) उत्तराखंड – अनिल बलूनी (BJP) गुजरात: मनसुख मंडाविया (BJP), परषोत्तम रूपाला (BJP), नारणभाई राठवा (INC), अमी याग्निक (INC) महाराष्ट्र: वी मुरलीधरन (बीजेपी), नारायण राणे (बीजेपी), प्रकाश जावड़ेकर (बीजेपी), कुमार केतकर (कांग्रेस), वंदना चव्हाण (एनसीपी), अनिल देसाई (शिवसेना-यूबीटी) मध्य प्रदेश: धर्मेंद्र प्रधान (BJP), एल मुरुगन (BJP), अजय प्रताप सिंह (BJP), कैलाश सोनी (BJP), राजमणि पटेल (INC) कर्नाटक: राजीव चन्द्रशेखर (BJP), एल हनुमंथैया (INC), जी सी चन्द्रशेखर (INC), सैयद नासिर हुसैन (INC) तेलंगाना: जोगिनीपल्ली संतोष कुमार (BRS), रविचंद्र वद्दीराजू (BRS), बी लिंगैया यादव (BRS) पश्चिम बंगाल: अबीर रंजन विश्वास (TMC), सुभाशीष चक्रवर्ती (TMC), मोहम्मद नदीमुल हक (TMC), शांतनु सेन (TMC), अभिषेक मनु सिंघवी (INC) बिहार: मनोज कुमार झा (RJD), अहमद अशफाक करीम (RJD), अनिल प्रसाद हेगड़े (JDU), बशिष्ठ नारायण सिंह (JDU), सुशील कुमार मोदी (BJP), अखिलेश प्रसाद सिंह (INC) उत्तर प्रदेश: अनिल अग्रवाल (BJP), अशोक बाजपेयी (BJP), अनिल जैन (BJP), कांता कर्दम (BJP), सकलदीप राजभर (BJP), जीवीएल नरसिम्हा राव (BJP), विजय पाल सिंह तोमर (BJP), सुधांशु त्रिवेदी (BJP) और हरनाथ सिंह यादव (BJP), जया बच्चन (सपा) आंध्र प्रदेश: कनकमेदाला रवींद्र कुमार (TDP), सी एम रमेश (BJP), प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी (YSRCP) छत्तीसगढ़: सरोज पांडे (BJP) हरियाणा: डी पी वत्स (BJP)

मई
झारखंड- समीर ओरांव (BJP), धीरज प्रसाद साहू (INC)

जुलाई
केरल- एलामाराम करीम (CPI-M), बिनॉय विश्वम (CPI), जोस के मणि KC (M)

मई तक नड्‌डा और मनमोहन सिंह समेत 58 सदस्य रिटायर हो रहे
लोकसभा चुनाव से पहले इस साल मई तक राज्यसभा के 58 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। इनमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमेाहन सिंह के अलावा 8 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

रिटायर होने वालों में भाजपा के 28, कांग्रेस के 11, तृणमूल कांग्रेस के 4, भारत राष्ट्र समिति के 4, बीजू जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के दो-दो सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा YSRCP, शिवसेना, NCP, तेलुगु देशम पार्टी और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के एक-एक मेंबर शामिल हैं।

राज्यसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

सोनिया गांधी आज राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगी, राहुल और प्रियंका भी मौजूद रहेंगे

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुबह करीब 9 बजे जयपुर पहुंचीं हैं। उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट पर अब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें…

महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण मंगलवार (13 फरवरी) को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुलकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सूत्रों के मुताबिक, चव्हाण को भाजपा राज्यसभा भेज सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here