होम राज्य Rajya Sabha Election 3 States Contest in 15 Seats Result Announce today...

Rajya Sabha Election 3 States Contest in 15 Seats Result Announce today Updates| BJP SP Congress | राज्यसभा चुनाव, 3 राज्यों में 15 सीटों के लिए वोटिंग: 18 कैंडिडेट मैदान में, क्रॉस वोटिंग की आशंका; शाम 5 बजे के बाद काउंटिंग

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग:क्रॉस वोटिंग के सवाल पर अखिलेश बोले- जिनको लाभ मिलना होगा, वो जरूर चले जाएंगे

यूपी में भाजपा की तरफ से RPN सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, सुधांशु त्रिवेदी, साधना सिंह, नवीन जैन और संजय सेठ चुनावी मैदान में हैं। सपा से जया बच्चन, रामजी लाल सुमन और रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक रंजन मैदान में हैं। बीजेपी के 7 और सपा के 2 कैंडिडेट की जीत तय है। मगर बीजेपी के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ और सपा के तीसरे कैंडिडेट आलोक रंजन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है। कोई भी लाभ देने के लिए आश्वासन दे सकती है। भाजपा जीतने के लिए कुछ भी करेगी। जिनको लाभ मिलना होगा, वो जरूर चले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश- नामांकन के आखिरी दिन उतारा 8वां कैंडिडेट

राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने उत्तरप्रदेश से 8वां प्रत्याशी उतार दिया। पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने विधानसभा में नामांकन भरा। बुधवार को BJP के 7 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। इससे पहले मंगलवार को सपा के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। यानी, यूपी से कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। क्योंकि, यूपी कोटे की राज्यसभा की 10 सीटें खाली हुई थीं। ऐसे में 10 प्रत्याशी होने तक वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ती। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here