होम राज्य PM Narendra Modi Kerala Speech Update; Congress BJP | Gaganyaan Mission |...

PM Narendra Modi Kerala Speech Update; Congress BJP | Gaganyaan Mission | केरल में मोदी बोले- विपक्ष ने हार मान ली है: उनके पास देश के विकास का रोडमैप नहीं, इसलिए मुझे गाली देना ही उनका एजेंडा

तिरुवनंतपुरम4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम ने कहा कि 2019 में केरल ने भाजपा को डबल डिजिट में वोट दिया था, 2024 में केरल डबल डिजिट में सीट देने का मन बना रहा है। - Dainik Bhaskar

पीएम ने कहा कि 2019 में केरल ने भाजपा को डबल डिजिट में वोट दिया था, 2024 में केरल डबल डिजिट में सीट देने का मन बना रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर हैं। पहले वे तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें गगनयान मिशन के चार एस्ट्रोनॉट्स के नाम का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा में लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। विपक्ष के पास देश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है, इसलिए उन्होंने सिर्फ एक एजेंडा बना रखा है- मोदी को गाली देना। मैं जानता हूं केरल के लोग ऐसे नकारात्मक विचार रखने वाले लोगों का साथ नहीं देंगे। देश को समृद्ध बनाने के लिए केरल के लोग भाजपा और NDA को अपना आशीर्वाद देंगे।

तिरुवनंतपुरम में पीएम के जन संबोधन से पहले भाजपा पदाधिकारियों ने पीएम का स्वागत किया।

तिरुवनंतपुरम में पीएम के जन संबोधन से पहले भाजपा पदाधिकारियों ने पीएम का स्वागत किया।

पीएम ने कहा- भाजपा राज्यों को वोट के चश्मे से नहीं देखती
पीएम ने कहा कि भाजपा ने कभी केरल या देश के किसी राज्य को वोट के चश्मे से नहीं देखा। जब भाजपा यहां कमजोर थी तब भी हमने केरल को मजबूत बनाने के लिए काम किया। गल्फ के देशों में रहने वाले साथियों ने अभी हाल में अनुभव किया है कि पहले के भारत और आज के भारत में कितना फर्क है।

पीएम ने कहा कि 2019 में देश नारा दे रहा था- ‘फिर एक बार मोदी सरकार’, 2024 में हर कोई कह रहा है- ‘अबकी बार 400 पार’। केरल के लोगों में एक नया उत्साह है। 2019 में केरल के लोगों के दिलों में उभरी ‘उम्मीद’ अब 2024 में उनका ‘विश्वास’ बन गई है। 2019 में केरल में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को दोहरे अंकों में वोट मिले। ऐसा लग रहा है कि 2024 में केरल ने दोहरे अंक में ‘सीटें’ देने का फैसला कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here