नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। बतौर वित्त मंत्री सीतारमण का ये छठा बजट है।
संसद भवन पहुंचने से पहले वित्त मंत्री अपने दोनों राज्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीतारमण का मुंह मीठा कराया।
वित्त मंत्री संसद भवन पहुंची तो उनके हाथ में लाल रंग के बैग में बजट टैबलेट था। निर्मला खुद नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थीं। बजट की कॉपी एक ट्रक से लाई गई।
11 बजे बजट भाषण शुरू हुआ तो वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ राम मंदिर का भी जिक्र किया। इस पर मेज की थप-थपाहट से हॉल गूंज उठा।
तस्वीरों में देखें बजट के दिन के मोमेंट्स …

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मुंह मीठा कराया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से सीधे संसद पहुंची। बतौर वित्त मंत्री उनका ये छठा बजट है।

सीतारमण लाल रंग के बैग में बजट टैबलेट मीडिया को दिखाती हुईं। दोनों वित्त राज्यमंत्री और वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

बजट से जुड़ा डॉक्यूमेंट एक ट्रक में कड़ी सुरक्षा के बीच संसद भवन लाया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि बजट की कॉपी सभी सांसदों को दी जाएगी।

2019 से लेकर 2024 तक निर्मला सीतारमण की अलग-अलग तस्वीरें। 2019 में वे गुलाबी साड़ी में दिखी थीं। इस बार वे नीली साड़ी में दिखीं।

सोनिया गांधी बजट सेशन में शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने गुलाबी साड़ी के साथ ब्लैक ओवर- कोट पहना हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लैक कुर्ता पहनकर संसद पहुंचे। उसके ऊपर उन्होंने क्रीम कलर की जैकेट पहनी हुई थी।

























