होम राज्य Mumbai Airport Wheelchair Shortage; Air India | New York Flight Passenger Death...

Mumbai Airport Wheelchair Shortage; Air India | New York Flight Passenger Death | एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिली, बुजुर्ग की इमीग्रेशन-काउंटर पर मौत: 80 साल का पैसेंजर न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंचा था, प्लेन से टर्मिनल तक 1.5KM चलना पड़ा

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर की कमी; एयर इंडिया | न्यूयॉर्क फ्लाइट यात्री की मौत

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर ​​​​​​की कमी के कारण ​फ्लाइट से टर्मिनल तक डेढ़ किलोमीटर पैदल चलने के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से भारत आए थे। एयर इंडिया ने शुक्रवार (16 फरवरी) को घटना की जानकारी दी।

बताया गया कि इमिग्रेशन काउंटर पर पासपोर्ट चेकिंग के दौरान बुजुर्ग गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा देने के बाद नानावती हॉस्पीटल ले जाया गया, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि फ्लाइट में 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थे।

एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि फ्लाइट में 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थे।

पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठाकर खुद पैदल चल रहे थे बुजुर्ग
भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास यूएस का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी। 12 फरवरी को फ्लाइट मुंबई पहुंची।

कपल ने पहले से व्हीलचेयर पैसेंजर्स के रूप में टिकट बुक की थी। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत के कारण उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को उसपर बैठाया और खुद पैदल चलने लगे।

एयर इंडिया ने मामले पर दी सफाई
एयर इंडिया ने पूरे मामले को लेकर सफाई दी। एयरलाइन कपंनी ने कहा- व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उन्होंने बुजुर्ग पैसेंजर को इंतजार करने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठाकर खुद पैदल चलने का विकल्प चुना था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि जिस फ्लाइट से कपल मुंबई आए थे, उसमें 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here