होम राज्य Man pitches idea to Railway Minister on tissue paper in flight |...

Man pitches idea to Railway Minister on tissue paper in flight | शख्स ने फ्लाइट में रेलवे मिनिस्टर को आइडिया पिच किया: टिश्यू पेपर पर प्रपोजल लिखकर दिया; लैंडिंग के 6 मिनट बाद ही कॉल आया

कोलकाता26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे एक आंत्रप्रेन्योर ने जब देखा कि उस फ्लाइट में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सफर कर रहे हैं, तो उन्हें एक बिजनेस प्रपोजल पिच करने के बारे में सोचा।

लेकिन, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते वह उनसे मिल नहीं सकता था, ऐसे में उसने एक पेपर नैपकिन पर अपना आइडिया लिखा और किसी तरह अश्विनी वैष्णव तक पहुंचाया।

हालांकि, उसे लगा नहीं था, कि इस प्रपोजल को लेकर बात आगे बढ़ेगी। लेकिन, फ्लाइट के कोलकाता लैंड होने के 6 मिनट बाद ही उसे इस प्रपोजल पर डिस्कशन करने के लिए कॉल आ गया।

अक्षय सतनालीवाला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ये नोट लिखकर दिया था।

अक्षय सतनालीवाला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ये नोट लिखकर दिया था।

ऐसे पिच किया आइडिया…
मामला 2 फरवरी का है, जब अक्षय सतनालीवाला नाम के आंत्रप्रेन्योर ने अपना बिजनेस आइडिया टिश्यू पेपर पर लिखकर रेल मंत्री को दिया था। इस टिश्यू पेपर पर उसने लिखा- डियर सर, मैं ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड को रिप्रिजेंट करता हूं जो कि पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। अगर आप मुझे एक मौका दें, तो मैं आपको दिखाना चाहूंगा कि कैसे रेलवे रेलवे सप्लाई चेन का अभिन्न अंग बन सकता है और कैसे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में भी योगदान दे सकता है।

फ्लाइट लैंड होने के 6 मिनट बाद ईस्टर्न रेलवे हेडक्वॉर्टर से कॉल आया
फ्लाइड लैंड होने के 6 मिनट बाद अक्षय सतनालीवाला को ईस्टर्न रेलवे हेडक्वॉर्टर के जनरल मैनेजर मिलिंद के देउसकर के ऑफिस से कॉल आ गया। 6 फरवरी को ईस्टर्न रेलवे के हेडक्वॉर्टर में दोनों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में सतनालीवाला ने डिटेल में बताया कि अलग-अगल इंडस्ट्रीज का सॉलिड वेस्ट कैसे देश के अलग-अलग हिस्सों में उस वेस्ट के खरीदार तक पहुंचाया जा सकता है। जैसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से ओडिशा के राजगंगापुर तक।

ईस्टर्न रेलवे के चीफ रिलेशनशिप ऑफिसर ने बताया कि सतनालीवाला की कंपनी ने इस बात को लेकर खुशी जताई कि रेल मंत्री को एक टिश्यू पेपर पर लिखकर दिए आइडिया पर ईस्टर्न रेलवे ने जवाब दिया, जो कि एक छोटे बिजनेसमैन के लिए सोच से परे है। इस पॉजिटिव रिस्पॉन्स के लिए ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड ने रेल मंत्री और ईस्टर्न रेलवे के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें…

रघुराम राजन बोले- भारत में फोन सिर्फ असेंबल हो रहे:रेल मंत्री वैष्णव का जवाब- अर्थशास्त्री नेता बनकर अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि जब अच्छे अर्थशास्त्री नेता बनते हैं तो अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं। ​​​​​रघुराम राजन नेता बन गए हैं। अब उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए, चुनाव लड़ना चाहिए, चुनाव कराना चाहिए और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

रघुराम राजन ने कहा था कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत भारत में मोबाइल फोन नहीं बनाए जा रहे, उन्हें बस असेंबल किया जा रहा है। राजन के इसी बयान पर वैष्णव से सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here