होम राज्य kerala youth conclave union minister meenakshi lekhi bharat mata ki jai controversy...

kerala youth conclave union minister meenakshi lekhi bharat mata ki jai controversy | केरल में मीनाक्षी लेखी ने भारत माता की जय बुलवाया: ऑडियंस में से आवाज धीमी आई तो बोलीं- आप लोग ऑडिटोरियम से चले जाइए

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • केरल यूथ कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भारत माता की जय पर विवाद

कोझिकोड22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 'भारत माता की जय ' का नारा नहीं लगाने वालों पर नाराजगी जताई। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ‘भारत माता की जय ‘ का नारा नहीं लगाने वालों पर नाराजगी जताई।

केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी उस समय नाराज हो गईं जब एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने नारा नहीं दोहराया। लेखी ने उन लोगों से पूछा “क्या भारत सिर्फ मेरी मां है आपकी भी मां नहीं है?” केंद्रीय मंत्री ने एक महिला को कार्यक्रम से निकल जाने को भी कह दिया। यह कार्यक्रम राइट विंग के लोगों ने आयोजित किया था।

दरअसल, मीनाक्षी लेखी शनिवार (3 फरवरी) को केरल के कोझिकोड में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होने पहुंची थीं। अपने भाषण के अंत में उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाया। सम्मेलन में आए कुछ लोगों ने लेखी के नारे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, नारा नहीं दोहराया।

मीनाक्षी ने फिर से भारत माता का नारा लगाया, इस बार भी दर्शकों में मौजूद कुछ लोगों ने नारा नहीं दोहराया। नारा नहीं दोहराए जाने से नाराज मीनाक्षी लेखी ने उनसे पूछा कि क्या भारत उनकी मां नहीं हैं? मुझे बताओ क्या इसमें कोई शक है?

मीनाक्षी लेखी ने कहा किजिसे देश पर गर्व नहीं है और जिसे भारत के बारे में बोलना शर्मनाक लगता है, उसे युवा सम्मेलन का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं।

मीनाक्षी लेखी ने कहा किजिसे देश पर गर्व नहीं है और जिसे भारत के बारे में बोलना शर्मनाक लगता है, उसे युवा सम्मेलन का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं।

महिला को कार्यक्रम स्थल से निकल जाने का बोला
मीनाक्षी लेखी ने दर्शक में शामिल महिला की खड़े होने का बोला। महिला इधर-उधर देखने लगी। इस पर लेखी ने कहा कि यहां-वहां मत झांको मैं तुमसे बात कर रही हूं। उन्होंने महिला से पूछा कि क्या भारत तुम्हारी मां नहीं है। ऐसा रवैया क्यों है।

केंद्रीय मंत्री ने दोबारा भारत माता की जय का नारा लगाया, लेकिन महिला खड़ी रही, उसने नारा नहीं दोहराया। इस पर लेखी ने महिला को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल जाने का बोला।

उन्होंने कहा कि जिसे देश पर गर्व नहीं है और जिसे भारत के बारे में बोलना शर्मनाक लगता है, उसे युवा सम्मेलन का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें…

भुजबल बोले- नवंबर में मंत्री पद छोड़ दिया था:दो महीने चुप रहा, मराठा आरक्षण के खिलाफ नहीं, लेकिन मौजूदा OBC कोटे को न छेड़ें

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP (अजित पवार गुट) के नेता छगन भुजबल ने शिंदे सरकार के मराठा आरक्षण के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शनिवार (3 फरवरी) को अहमदनगर में एक रैली में कहा मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मैंने 16 नवंबर 2023 को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। पूरी खबर पढ़ें

PM मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे:स्वागत में 1 लाख दीये जलाए गए, राज्य में 11 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here